मेष राशि वालों के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। ऐसे में आत्मविश्वास और करियर में वृद्धि के लिए घर के पूर्वी दीवार पर तांबे के सूर्य का निशान का प्रतीक लगाना शुभ रहता है।
मेष राशि वाले लाल रंग के रूमाल का हमेशा प्रयोग करें, मीठी रोटी गाय को खिलाऐं, दिन ढलने के पश्चात् गेहूं-गुड़ बच्चों में बांटें, रात में सिरहाने ताम्बे के गिलास में पानी भरकर रखें, सुबह उस जल को किसी गमले में डाल दें।
ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मी नारायणाय नमः (धन, ऊर्जा और साहस के लिए)
नामाक्षर – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
शुभ दिन – मङ्गलवार, गुरुवार, शनिवार
शुभ रंग – सफेद, गुलाबी, पीला
शुभ रत्न – पुखराज, माणिक्य
शुभ अंक – 1, 2, 3
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव होते हैं जो सुख, वैभव और भोगविलास का कारक होते है। इस राशि के जातक काफी शौकीन और विलासिता से भरा जीवन जीते हैं। ऐस में इस राशि के जातकों को घर के उत्तरी कोने में चांदी के बर्तन में पानी भरकर रखें। इससे मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
देसी घी का दीपक प्रतिदिन जलाएं, शुक्रवार का व्रत रखें, दूध, दही, घी व कपूर धर्म स्थानों पर चढ़ाएं, प्रतिदिन इत्र लगाकर घर से निकलें।
ॐ गोपालाय उत्तर ध्वजाय नमः (सुख-समृद्धि और स्थिरता के लिए)
नामाक्षर – ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
शुभ दिन – बुधवार, शुक्रवार, शनिवार
शुभ रंग – श्वेत, हरा
शुभ रत्न – नीलम,पन्ना
शुभ अंक – 1, 5, 8
मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुधदेव होते हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को घर के ईशान कोण में क्रिस्टल से बने पक्षियों का एक जोड़ा रखें।
हरी मूंग की दाल कबूतरों को खिलाऐं, हरे रंग के वस्त्रों का प्रयोग करें, तामसिक भोजन का सेवन न करें, मछलियों को कैद से मुक्त करें, 12 वर्ष से छोटी कन्याओं का आर्शीवाद लें, घर में मनीप्लांट का पौधा बुधवार के दिन लगाऐं।
ॐ क्लीं कृष्णाय नमः (बुद्धि, यश और वैभव के लिए)
नामाक्षर – का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं। इन राशि वालों को मानसिक शांति के लिए पूजा-स्थल या उत्तर दिशा में दक्षिणवर्ती शंख रखना शुभ और अच्छा माना जाता है।
अपनी माता से चावल लेकर हमेशा अपने पास रखें, सम्भव हो तो चांदी के ग्लास में दूध व पानी पीऐं, दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, सोमवार का व्रत रखें।
ॐ हिरण्य गर्भाय अव्यक्त रूपिणे नमः (मानसिक शांति और ऊर्जा के लिए)
नामाक्षर – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
शुभ दिन – सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार
शुभ रंग – श्वेत, लाल, पीला
शुभ रत्न – मोती, मूँगा, पुखराज
शुभ अंक– 1, 2, 6, 9
सिंह राशि वालों के स्वामी ग्रह सूर्य देव होते हैं। ऐसे में समाज में मान-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्दि के लिए घर के पूर्वी हिस्से में पीतल का शेर चित्र बनाएं।
मीठा खाकर ही कोई शुभ कार्य प्रारम्भ करें, बन्दरों को गुड़, गेहू खिलाऐं, नारियल का तेल धर्म स्थानों में दान दें, ताम्बे का सिक्का लाल धागे में डालकर गले में धारण करें।
ॐ क्लीं ब्रह्मणे जगदाधाराय नमः (आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के लिए)
नामाक्षर – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
शुभ दिन – रविवार, मंगलवार, बुधवार
शुभ रंग – श्वेत, लाल
शुभ अंक– 1, 5, 9
शुभ रत्न – मूँगा, माणिक्य
कन्या राशि वालों के स्वामी ग्रह बुधदे होते हैं। इस राशि के लोगों को वास्तु से अनुसार, घर के उत्तर दिशा में नीले कांच की बोतल में मनी प्लांट का पौधा लगाएं। इससे आय के स्त्रोतों में इजाफा होगा।
बुधवार के दिन उपवास रखें, हरी वस्तुऐं बहते जल में प्रवाहित करें, छत पर वर्षा का जल भरकर हमेशा रखें, दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, मद्यपान का निषेध करें।
ॐ नमो प्रीं पीताम्बराय नमः (धन और बौद्धिक विकास के लिए)
नामाक्षर – टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
शुभ दिन – बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार
शुभ रंग – हरा, क्रीम, श्वेत
शुभ अंक– 3, 6, 5
शुभ रत्न – पन्ना, हीरा
तुला राशि वालों के स्वामी ग्रह शुक्र देव होते हैं। वास्तु के अनुसार इस राशि के लोगों को वैवाहिक जीवन में मिठास के लिए बेडरूम के नैऋत्य कोण में हंसों के जोड़े का क्रिस्टल रखें।
अपने भोजन में से कुछ हिस्सा पशु-पक्षियों और गाय को खिलाऐं, मक्खन, आलू और दही का दान करें, घर में संगीत एवं वाद्य यंत्रों का प्रयोग करें, शुक्रवार के दिन सफेद गाय को घास अवश्य खिलाऐं।
ॐ तत्त्व निरंजनाय तारकरामाय नमः (संतुलन और स्पष्टता के लिए)
नामाक्षर – रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
शुभ दिन – शनि, शुक्र, बुध, चन्द्र
शुभ रंग – श्वेत, गुलाबी, बहुरंगी
शुभ अंक– 2, 8, 5, 6
शुभ रत्न – नीलम, मोती, हीरा
वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव होते हैं। वास्तु के अनुसार इस राशि के लोगों को दक्षिण दिशा में लाल मूंगे के शोपीस का एक पौधा रखें। इससे गुप्त शत्रुओं से सुरक्षा मिलती है।
मीठी रोटी बनाकर गरीबों को खिलाऐं, प्रातःकाल शहद का सेवन करके ही घर से निकलें, मंगलवार को उपवास रखें, हनुमानजी को सिंदूर और चोला चढ़ाऐं, धर्म स्थल पर जाकर बूंदी या लड्डू का प्रसाद चढ़ाकर बांटें।
ॐ नारायणाय सुरसिंहाय नमः (साहस और आंतरिक शक्ति के लिए)
नामाक्षर – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
शुभ दिन – सोमवार, रविवार, गुरुवार, मंगलवार
शुभ रंग – गुलाबी, श्वेत, पीला
शुभ अंक– 9, 3, 1, 2, 6
शुभ रत्न – पुखराज, मोती, माणिक्य
धनु राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु गुरु होते हैं। वास्तु के अनुसार इस राशि के लोगों को समाज में मान-सम्मान में वृद्धि के लिए ईशान कोण की दिशा में पीतल का दिया जलाएं।
पीला रूमाल सदा साथ रखें, धर्म स्थानों में घी, दही, आलू और कपूर का दान दें, बृहस्पतिवार का व्रत रखें, घर में पीले फूल वाले पौधे लगाऐं, साधु एवं कुलगुरू की सेवा करें।
ॐ श्रीं देवकृष्णाय रूर्ध्वधूताय नमः (ज्ञान और सफलता के लिए)
नामाक्षर – ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे
शुभ दिन – बुधवार, गुरुवार, रविवार
शुभ रंग – पीला, लाल
शुभ अंक– 1, 3, 5, 9
शुभ रत्न – पुखराज, माणिक्य
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं और इस राशि के लोग बहुत ही मेहनती और महत्वाकांक्षी होते हैं। वास्तु के अनुसार इस राशि के जातकों को मुख्य द्वारा पर काले घोड़े की नाल को लगाएं इससे बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
दूध में चीनी मिलाकर बरगद के वृक्ष में डालें, गीली मिट्टी से तिलक करें, मजदूरों को भोजन कराऐं, सर्प को मुक्त करने के लिए सपेरे को पैसे दें, बन्दरों की सेवा करें।
ॐ श्रीं वत्सलाय नमः (कर्मक्षेत्र में उन्नति के लिए)
नामाक्षर – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
शुभ दिन – बुधवार, शुक्रवार, शनिवार
शुभ रंग – नीला, श्वेत, धानी
शुभ अंक– 5, 6, 8
शुभ रत्न – हीरा, नीलम
कुंभ राशि के भी स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं। इस राशि के लोगों को वास्तु के अनुसार घर के उत्तर या पश्चिम दिशा में कांच का एक छोटा फव्वारा लगाएं।
मांस मदिरा का सेवन न करें, शनिवार का व्रत करें, सरसों का तेल रोटी में लगाकर गाय को खिलाऐं, दक्षिण दिशा वाले मकान का परित्याग करें।
ॐ श्रीं उपेन्द्राय अच्युताय नमः (नवीन विचारों और प्रगति के लिए)
नामाक्षर – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
शुभ दिन – गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार
शुभ रंग – नीला, सफेद
शुभ अंक– 3, 6, 8
शुभ रत्न – हीरा, नीलम
मीन राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को घर के ईशान कोण मे किस्टल की मछलियों का जोड़ा रखना बहुत ही शुभ होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
केसर या हल्दी का तिलक करें, बृहस्पतिवार के दिन सोने का टुकड़ा पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें, कुलपुरोहित, साधु का आर्शीवाद प्राप्त करें।
ॐ क्लीं उद्धृताय उद्घारिणे नमः (आध्यात्मिक उन्नति और शांति के लिए)
नामाक्षर – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
शुभ दिन – मंगलवार, बुधवार, गुरुवार
शुभ रंग – पीला, गुलाबी, श्वेत
शुभ अंक– 3, 5, 9
शुभ रत्न – पुखराज, मोती, मूंगा
मेष राशि (Aries) – मंगलवार को गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं। हनुमान जी के मंदिर में दीपक जलाएं।
वृषभ राशि (Taurus): मां दुर्गा की पूजा करें। शुक्रवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध और चावल अर्पित करें।
मिथुन राशि (Gemini): गणेश जी की पूजा करें और ‘ऊं गं गणपतये नम:’ का जाप करें। बुधवार को खड़े मूंग का दान करें।
कर्क राशि (Cancer): शिवलिंग के सामने बैठकर ‘ऊं नमः शिवाय’ का जाप करें। घर के पश्चिम भाग में कबूतरों को ज्वार के दाने चुगाएं।
सिंह राशि (Leo): हमेशा सत्य बोलें। तांबे के लोटे से घर के पूर्व भाग में पानी का छिड़काव करें।
कन्या राशि (Kanya): क्रोध से दूर रहें और अपशब्द न बोलें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
तुला राशि (Libra): सफेद वस्तुओं का दान करें। शुक्र ग्रह की शांति के लिए सुहाग का सामान किसी सुहागिन को दें।
वृश्चिक राशि (Scorpio): हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें या गरीबों को भोजन कराएं।
धनु राशि (Sagittarius): केसर या हल्दी का तिलक लगाएं। बुजुर्गों की सेवा करें और धर्म स्थान पर पीली वस्तुएं दान करें।
मकर राशि (Capricorn): कुत्तों या बंदरों की सेवा करें। घर के किसी भी हिस्से में अंधेरा न रखें।
कुंभ राशि (Aquarius): चांदी का छोटा टुकड़ा अपने पास रखें। शनि मन्दिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मीन राशि (Pisces): धर्म स्थान में जाकर पूजन करें। कुल पुरोहित का आशीर्वाद लें और गरीबों को भोजन कराएं।